सचिवालय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित सचिव नरेश जोशी का जोरदार स्वागत-सत्कार

 



जयपुर/बीकानेर। राजस्थान विधानसभा सचिवालय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के हुए चुनावों में गौरव द्विवेदी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, साथ ही बीकानेर मूल के नरेश कुमार जोशी सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद जब बीकानेर पहुंचे, तो उनका अनेक स्थानों पर लोगों द्वारा स्वागत-सत्कार किया गया। सागर स्थित सती माताजी के दर्शन के बाद अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार पुरोहित एवं मिलन ट्रेवल्स के मयूर सहल, जतिन सहल के तत्वावधान में बड़ी संख्या में अनेक जनों ने मालाओं से जोशी स्वागत किया व मिष्ठान खिलाया। शहर में बिन्नानी चौक में भी पार्षद नरेश जोशी, अरविंद आचार्य, मुकेश पुरोहित, नितेश रंगा आदि ने उल्ल्लास के साथ फूल माला पहना कर सचिवालय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के सचिव का स्वागत किया। इससे पूर्व राजस्थान विधानसभा सचिवालय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के चुनाव अधिकारी अशोक कुमार बनशिया ने अध्यक्ष गौरव द्विवेदी तथा निर्विरोध निर्वाचित हुए उपाध्यक्ष राहुल तिवाड़ी, सचिव नरेश कुमार जोशी, संयुक्त सचिव अजय मीणा, कार्यकारिणी सदस्य सोहनलाल मीणा, प्रदीप वर्मा को प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी। जोशी के सचिव बनने पर सप्त ऋषि मंडल के अध्यक्ष देवकीनंदन व्यास, संजय, गौरीशंकर आचार्य, ओम प्रकाश, रामप्रकाश, विकासकुमार,  गिरिराज जोशी, शशि शेखर जोशी, शशांक शेखर जोशी, भंवरलाल व्यास व भंवर लाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।