बीकानेर में पहली बार हो रहे अष्ट भैरव महाकाल महायज्ञ में देंगे कोरोना समूल अवमूलन हेतू यज्ञाहूति




बीकानेर, 27 जनवरी (सीके मीडिया/छोटीकाशी)। राजस्थान के बीकानेर में पहली बार हो रहा अष्ट भैरव महाकाल महायज्ञ 28 जनवरी से शुरु होगा। बुधवार को महायज्ञ से संबंधित संचालन समिति का गठन किया गया। संचालन समिति में यज्ञ आचार्य खींवराज हर्ष द्वारा 5 सदस्य समिति की घोषणा की गयी। समिति में ज्योति प्रकाश श्रीमाली, सुशील आचार्य, सुश्री संतोष पारीक, राजेश आचार्य को संचालन समिति सदस्य बनाया गया है। हर्ष ने बताया इस प्रकार का अनुष्ठान बीकानेर में पहली बार किया जा रहा है इस अनुष्ठान के माध्यम से विश्वव्यापी कोरोना महामारी का समूल अवमूलन हेतु यज्ञ आहुति प्रदान की जाएगी और भारत विश्व गुरु बने। उन्होंने बताया कि एक बार पुन: पूरे विश्व में शांति और सद्भाव का माहौल बने इसी कामना के साथ यज्ञ का आयोजन रखा गया है।