सामूहिक विवाह समारोह मेें वीसी से जुड़े केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी व जनरल वी.के.सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन ने की शिरकत






बीकानेर, 28 जनवरी (सीके मीडिया/छोटीकाशी)। राजस्थान के बीकानेर संभाग मुख्यालय स्थित भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह एवं 15 वां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन गुरुवार को यहां माणक गेस्ट हाऊस के पास किश्मीदेसर में किया गया। प्रधान ट्रस्टी श्रीमती पाना देवी मेघवाल ने सीके मीडिया छोटीकाशी को बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार की महिला और बाल विकास एवं वस्त्र मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी.के सिह वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े और समाज के नव दम्पतियों और समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को आर्शिवाद दिया साथ ही केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का 15वें सामुहिक विवाह कार्यक्रम के प्रशंसा भी की। अध्यक्षता विजयानन्द जी महाराज ने की। कार्यक्रम में नगर निगम मेयर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित ने भी विचार रखे।  


30 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, टॉपर छात्राओं को 11 हजार रुपए नकद राशि

आयोजन में 30 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं लगभग 200 से ज्यादा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रशंसा पत्र एंव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भावना अवार्ड के तहत टॉपर छात्राओं को 11000/-रूपये की नगद राशि, स्मृति चिन्ह व शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले सम्मेलन में किसी महत्वपूर्ण सामाजिक व शिक्षा प्रद विषय में चिंतन व विचार प्रकट करते हैं इसी क्रम में आज का विषय था आपदा को अवसर में कैसे बदले इसमें 30 ये अधिक प्रतिभागीयों ने भाग लिया जिसमें केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विचार रखे। समस्त आगन्तुकों की अगुवाई और सम्पूर्ण व्यवस्था भाजपा युवा नेता रवि शेखर मेघवाल के नेतृत्व में हुई। 


इन्होंने की कार्यक्रम में शिरकत

आज के कार्यक्रम में भाजपा नेता नन्दकिशोर सोलंकी, गुमानसिंह राजपुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, मोहन सुराणा, पूर्व मेयर नारायण चौपडा, कोडाराम भादू, जे पी व्यास, राजा सेवग, महावीर रोडा, डॉ बेगाराम बाना, किशन गोदारा, सहीराम जाट, महावीर चारण, अशोक बोबरवाल, अनिल शुक्ला, चुन्नीलाल हाटीला, शिव खुराव, डॉ सुशील मॉयल, गौरीशंकर जनागल, ओमप्रकाश ईणखिया, भैराराम चन्दल, प्रकाश बारूपाल, राज कडेला, शिव मारू, कमल गहलोत, पार्षदगण, मण्डल अध्यक्षों, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने बडी संख्या में भाग लिया। मंच का संचालन अजय आर्य एवं अशोक जनागल ने किया।