बेंगलुरु। श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवरश्री रविंद्रमुनिजी एवं सलाहकार श्री रमणीक मुनिजी म.सा. के भक्त मंडल द्वारा मुमुक्षु वंशिका जैन का यहां स्वागत सत्कार किया गया। मंडल के गौतमचंद धारीवाल ने बताया कि स्थानीय पीनिया में श्रीमती शकुंतला जैन, श्रीमती रतनी बाई मेहता, मोनिका विकास जैन, मिति व संगिनी जैन इत्यादि गुरुभक्त मौजूद रहे। धारीवाल ने बताया कि आगामी वर्ष की 17 जनवरी 2021 को बैरागन बहन वंशिका की दीक्षा महाराष्ट्र के पुणे शहर में होगी। यह दीक्षा साध्वीवृंद श्री रिद्धिमाजी, हिमानीजी एवं संबोधिजी म.सा. की निश्रा में होगी।मुमुक्षु के सम्मान में उन्हें श्रीफल भेंट कर, माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर सत्कार किया गया।