गाय विश्व की मां है, गाय बचेगी तो ही सृष्टि बचेगी : सांसद सिम्हा / मैसूरु की पिंजरापोल गौशाला में गौपूजन कर खिलाया गुड़-चारा





मैसूरु। कर्नाटक राज्य में पशु वध प्रतिबंध विधेयक पारित होने के उपलक्ष् में चामराजा क्षेत्र के किसान युवा मोर्चा के तत्वावधान में व सांसद प्रताप सिम्हा की मौजूदगी में चामुंडी पहाड़ी की तलहटी स्थित मैसूरु पिंजरापोल सोसायटी परिसर में स्थित श्रीकृष्ण भगवान के मंदिर में पूजा कर गोपूजन किया गया। हंसराज पगारिया ने बताया कि गायों को हरा चारा, गुड़, कैला खिलाया गया। इस दौरान मैसूरु जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीवत्स, किसान मोर्चा के अध्यक्ष संपत्त गौड़ा व देवराज गौड़ा का सोसायटी की ओर से बहुमान किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रताप सिम्हा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे वेद शास्त्रों में बताया गया है कि गाय विश्व की माँ है, गाय बचेगी तो ही सृष्टि बचेगी। मैसूरु पिंजरापोल सोसाइटी के उपाध्यक्ष हंसराज पगारिया ने बताया कि उक्त विधेयक लागू करने के लिए कई बार राज्य सरकार को ज्ञापन दिया गया था। अब ये सपना साकार हुआ है। सोसायटी ने केन्द्रीय सरकार व राज्य सरकार का आभार जताया। सांसद ने सोसायटी में पल रहे पांच हज़ार से अधिक गौवंश व पशुओं की समुचित सेवा व व्यवस्था का अवलोकन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष उम्मेदराज सिंघवी, उपाध्यक्ष हंसराज पगारिया, विनोद बाकलिवाल, सहसचिव विनोद खाबिया, ट्रस्टी रमेश जैन, सुशील चौरड़ीया, पर्यावरण जाग्रति वैदिके के अध्यक्ष डॉ.महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, श्रीपार्श्व पद्मावती ट्रस्ट के अध्यक्ष दलीचंद श्रीश्रीमाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।