भारत के अन्नदाता की व्यथा को समझते हुए किसान के सम्मान में, सेवा दल मैदान में : शिवशंकर हर्ष


 


बीकानेर, 07 दिसम्बर (छोटीकाशी डॉट पेज)। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाई के निर्देशानुसार एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के आवाहन पर 8 दिसंबर 2020 को किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को सफल बनाने हेतू, सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों पर सेवादल के कार्यकर्ता पूर्ण वर्दी में व्यापारी बंधुओं से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करने का अनुरोध करेंगे। शहर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष शिवशंकर हर्ष ने बताया कि पूर्ण गांधीवादी तरीके से व्यापारियों को गुलाब का फूल देकर, भारत के अन्नदाता की व्यथा को समझते हुए उनके प्रतिष्ठान बंद करवाने का आग्रह करेंगे। हर्ष ने सभी सेवादल के कार्यकर्ताओं से विनम्र अनुरोध किया है कि किसी भी तरह की हिंसात्मक गतिविधियां ना हों तथा कोरोना की गाइडलाइन की पालना करते हुए इस भारत बंद को सफल बनाने में अपना अपना सहयोग प्रदान करें। इसी क्रम में शहर जिला कांग्रेस सेवादल बीकानेर के समस्त स्वयंसेवक पूर्ण गण वेश में कोटगेट पर सुबह 9 बजे उपस्थित होंगे।