एक विशेष ज्योतिष आंकलन .. वर्ष 2021 कमाई और बचत के लिए बहुत ही शुभ रहेगा, सामान्य जनमानस को मिलेगा पूरा लाभ : भविष्यवक्ता अनीष व्यास







जयपुर। वर्ष 2021 सभी के लिए शुभ रहेगा कुछ घटनाओं को छोड़कर विश्व में शांति बनी रहेगी और भारत तरक्की करेगा साथ ही प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। अप्रैल से सितंबर माह तक सभी के लिए शुभ रहेंगे बाकी माह अशुभ रहेंगे। सेना युद्ध हथियार वायुयान पुलिस किसान प्रॉपर्टी जमीन खेत मैदान हार्ट डिजीज अग्नि व्यायाम गणित भूकंप योगा यात्रा शक्ति आदि का बोलबाला रहेगा। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने  यह भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 कमाई और बचत दोनों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा और सामान्य जनमानस को पूरा लाभ मिलेगा। मेडिकल चिकित्सा आविष्कार विज्ञान खेती भूमि समाचार सूचना तकनीकी प्रौद्योगिकी की पत्रकारिता आदि के लिए यह वर्ष शुभ रहेगा। चिकित्सा के क्षेत्र में नए-नए आविष्कार होंगे। साथ ही लाइलाज और भयानक रोगों का उपचार मिलेगा। इस दौरान आतंकवाद और नक्सलवाद का सफाया होगा। पशुधन में वृद्धि होगी। शाकाहार के प्रति रूचि बढ़ेगी। ज्योतिष अध्यात्म ईश्वरीय शक्ति के प्रति लोगों की आस्था बढ़ेगी।

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि 31 जनवरी 2020 रात्रि 12:00 बजे के बाद 00:00:01 बजे वर्ष 2021 आरंभ होगा। इस समय दिन गुरुवार, एक जनवरी 2021, गुरु पुष्य महायोग में नव वर्ष आरंभ होगा। अंक विज्ञान के अनुसार बहुत से शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। सन 2021 यानी इसके अंक 2 को छोड़ दिया जाए तो 21 सन कहलाएगा। इसका योग तीन है जिसके स्वामी बृहस्पति हैं। भारतीय ज्योतिष में सूर्योदय के बाद दिन में बदलाव होता है। अंग्रेजी कैलेंडर में एक जनवरी की शुरुआत 31 दिसंबर दिन गुरुवार की रात 12.01 बजे होगी। ऐसे में दिन बृहस्पतिवार है और गुरु पुष्य के योग बन रहे हैं। ऐसा महायोग बहुत वर्षों बाद आता है। अंक विज्ञान के आधार पर एवं गुरु पुष्य महायोग के आधार पर भारत का आर्थिक पक्ष बहुत उज्जवल होने वाला है और आध्यात्मिकता की दृष्टि से भारत में नवजागरण के नए-नए कार्यक्रम होंगे। भविष्य में भारत आध्यात्मिक, धार्मिक और आर्थिक क्षेत्र में विश्व को नई चेतना देगा। तत्कालीन जन्म कुंडली के आधार पर कन्या लग्न में लग्नेश बुध चतुर्थ भाव में बुधादित्य योग बना रहा है जो राष्ट्र की प्रगति के लिए बहुत शुभ संकेत है। चंद्रमा लाभ भाव में अपनी स्वराशि में बहुत शुभ है। नारी शक्ति का अभ्युदय होगा। पंचम भाव में मकर राशि के शनि और गुरु महातामसी योग बना रहे हैं जो सत्ताधारी सरकार को दुविधा के माहौल में खड़ा कर सकते हैं। 

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि 2021 शुभ संयोगों वाला होगा। ऐसे में यह लोगों के लिए खुशियां और तरक्की लेकर आएगा। साल 2020 के आखिरी दिन नए साल की पहली सुबह तक सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। माना जा रहा है कि नए साल की शुरुआत काफी शुभ हो सकती है।


अमृत सिद्धि योग..


अमृत सिद्धि योग को कार्यों की पूर्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। 31 दिसंबर, 2020 यानी साल की आखिरी दिन शाम को 7 बजकर 49 मिनट से 1 जनवरी 2021 सूर्योदय तक अमृत सिद्धि योग रहेगा। अमृत सिद्धि योग में नए साल की शुरुआत बेहद लाभकारी और शुभकारी साबित हो सकती है। 


गुरु पुष्प योग..


साल के आखिर में दूसरा सबसे शुभ संयोग गुरु पुष्प योग बन रहा है। सूर्य देवता की पूजा के लिए गुरु पुष्प योग को शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस योग में भगवान सूर्य की पूजा करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु की गुरु पुष्प योग में पूजा करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। गुरु पुष्प योग शाम 7 बजकर 49 मिनट से 1 जनवरी सूर्योदय तक रहेगा।


सर्वार्थ सिद्धि योग..


हैप्पी न्यू ईयर 2021 की पूर्व संध्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। यह शुभ योग 31 दिसंबर को सूर्योदय से 1 जनवरी सूर्योदय तक रहेगा। माना जाता है कि इस शुभ संयोग में शुभ कार्यों में सफलता हासिल होती है। मान्यता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।


शनि मकर राशि में पूरे साल रहेंगे विराजमान..


विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव  साल 2021 में कोई राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। इसी राशि में रहकर शनि पूरे चराचर जगत को प्रभावित करेंगे। लेकिन साल 2021 में  शनि का नक्षत्र परिवर्तन होगा। 22 जनवरी को शनि देव श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इससे पहले ये  उत्तराषाढ़ा नक्षत्र  में रहेंगे। शनिदेव को कर्म का कारक भी माना जाता है, शनि आपके कर्म के अनुसार फल देते हैं।


किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा..


विश्वविख्यात भविष्यवक्ता अनीष व्यास ने बताया कि कोई एक छोटा बच्चा बहुत बड़ा शुभ कार्य करेगा और पूरे विश्व में चर्चा का विषय बन जायेगा। भूमि खेती, कृषि आदि के अनुसंधान में प्रगति होगी। इस वर्ष बरसात से ज्यादा लाभ नहीं होगा, लेकिन अप्रैल से सितंबर माह तक कुछ न कुछ फायदा हो जायेगा। शेयर मार्केट सोना चांदी आभूषण जवाहरात और औषधि आदि को फायदा होगा और यह सब तरक्की करेंगे। 


प्राकृतिक घटना की भी संभावना..


ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि अमेरिका, रूस, चीन, तुर्की, थाईलैंड, इंडोनेशिया, फिलीपींस, बर्मा, भूटान, नेपाल, तिब्बत व कजाकिस्तान आदि के लिए जुलाई 2021 तक समय बेहद खराब है। इन सभी जगहों पर प्राकृतिक घटना यानि भूकंप, सुनामी, हिमपात, अधिक बरसात व अग्नि कांड होने की प्रबल संभावना है। 


चिकित्सा क्षेत्र में होंगे बड़े आविष्कार..


कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि जीभ, लार, मुख की सर्जरी सहित लाइलाज बीमारियों का उपचार मिलेगा। चिकित्सा क्षेत्र में बड़े आविष्कार होंगे। यह आविष्कार अधिक रोगों का उपचार करेगा। 


मंदी होगी समाप्त..


भविष्यवक्ता अनीष व्यास के मुताबिक कोरोना महामारी की वजह से बाजार में मंदी देखने को मिल रही है। 25 जनवरी 2021 से बाजार में रौनक देखने को मिल जाएगी और मंदी समाप्त होगी। शेयर बाज़ार, कमोडिटी एक्सचेंज में पूर्वानुमान बढ़ेगा। पशुधन में वृद्धि होगी। शाकाहार के प्रति रूचि बढ़ेगी। धातु क्रय विक्रय भी बढेगा। 


ज्योतिष अध्यात्म के प्रति लोगों की बढ़ेगी आस्था..


विश्वविख्यात ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिष, अध्यात्म, ईश्वरीय शक्ति के प्रति लोगों की आस्था बढ़ेगी। ज्योतिष डर को भगाने एवं वहम को मिटाने के लिए बना है। उल्लेखनीय है कि ज्योतिष पर भविष्यवक्ता अनीष व्यास का विशेष रिसर्च चल रहा है। उन्होंने बताया कि ज्योतिष के अनुसार किसी भी नए आविष्कार खोज के लिए बुध और सूर्य की सहमति आवश्यक होती है। 


उपाय..


अनीष व्यास ने बताया कि हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, ऊॅ नमोः भगवते वासुदेवाय हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें। ईश्वर की आराधना संपूर्ण दोषों को नष्ट एवं दूर करती है। श्री राम भक्त संकट मोचन हनुमानजी आप सबकी रक्षा करें।


आइए विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास से जानते हैं कि वर्ष 2021 सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा..


मेष राशि 

वर्ष 2021 मेष राशि वालों के लिए धन और सम्मान संबंधी विशेष अवसर लेकर आ रहा है। मेहनत के चलते सितारा बुलंद होने के संकेत हैं। आलस्य और प्रमाद को त्याग कर कर्मठता से कार्य करेंगे तो पूरा वर्ष आपके लिए बहुत ही खुशियां लेकर आ रहा है, किंतु आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा ताकि किसी से वाद-विवाद का माहौल न बने।


वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों के लिए इस वर्ष नए-नए सूचनाएं प्राप्त होने के योग हैं। धन वृद्धि एवं आय के नए स्रोत बनेंगे। योजनाएं सटीक बनाएं, जल्दीबाजी में निर्णय न करें। अचानक धन लाभ के अवसर बनेंगे। घर-परिवार में एक या दो मंगल कार्य होने के भी संकेत हैं। आप बड़ों का सम्मान करें, अन्यथा उल्टा भी हो सकता है।


मिथुन राशि

वर्ष 2021 मिथुन राशि वालों के लिए कई विशेषताएं लेकर आ रहा है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। नए-नए संबंधों का लाभ मिलेगा। परिवार में शुभ कार्य होंगे, किन्तु स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें ।शत्रुओं आप के विरोध में षड्यंत्र रच सकते हैं।


कर्क राशि 

कर्क राशि के व्यक्ति इस वर्ष काफी व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय अथवा नौकरी में दायित्व बढ़ेगा। भूमि भवन के लिए किए जा रहे प्रयास सार्थक होंगे। चल-अचल संपत्ति का लाभ होने की संभावना है। राजनीतिक संबंधों का उपयोग कर लाभार्जन करेंगे।


सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए वर्ष 2021 मिलाजुला फल देने वाला है। कार्यों में रुकावट आने की संभावना है। यद्यपि आय के स्रोत बने रहेंगे किंतु इस वर्ष अनावश्यक व्यय अधिक रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मित्रों से सावधान रहें। मामूली विवाद भी बहुत बड़ा कानूनी विवाद बन सकता है। इसलिए वाणी पर कंट्रोल रखें।


कन्या राशि

इस वर्ष आपके अधूरे कार्य पूर्ण होने की संभावना है। धन प्राप्ति के नए-नए रास्ते खुलेंगे। दूर देशों की यात्रा भी हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ मिलेगा। घर में वाहन आदि का भी आगमन होगा, किंतु जल्दीबाजी में चोट आदि लगने की भी संभावना है, इसलिए विशेष ध्यान रखें।


तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह वर्ष अधिक शुभ नहीं होगा। कार्य में अनावश्यक व्यवधान आएंगे, किंतु आपके कुछ व्यक्तिगत समस्याएं भी सुलझ जाएंगी। समीप स्थानों की यात्रा होंगी। परिवार में मंगल कार्य होने से खर्च की अधिकता रहेगी। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे।


वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह वर्ष भाग्योदय होने का है। प्रत्येक कार्य में आपको लाभ होने की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। इस वर्ष परिश्रम और संघर्ष की अधिकता तो रहेगी, लेकिन लाभ पर्याप्त मात्रा मिलेगा। परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सन 2021 ज्यादा शुभ फल देने वाला रहेगा। हर्षोल्लास का वातावरण बनेगा। देव दर्शन यात्रा पर जाने का विचार भी हो सकता है। आप धोखेबाजों से सावधान रहें। धन और प्रतिष्ठा का अनावश्यक हानि होने की संभावना है। इसलिए अपनी वाणी पर और कार्यों पर विश्वास रखें ,परिश्रम करें तो सब कार्य  ठीक प्रकार से संपन्न होंगे।


मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह वर्ष पारिवारिक खुशियों का है। परिवार में मंगल कार्य होंगे। कोई लंबी धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। कोई  नया कार्य प्रारंभ होगा। धन का आवागमन ठीक प्रकार से होता रहेगा। पेट रोग होने की संभावना है। खानपान पर विशेष ध्यान दें।


कुंभ राशि 

कुंभ राशि वाले अपने कर्तव्य के प्रति सचेत रहें। इस वर्ष पदोन्नति अथवा धन प्राप्ति की विशेष योग हैं। अधिक व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। घर के उपयोगी वस्तुएं वाहन आदि भी खरीदने बेचने का योग है। मेहनत से सितारा बुलंद होगा।


मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए यह वर्ष काफी परिश्रम का है। परिश्रम करने से आपको उचित लाभ होता रहेगा। भौतिक सुखों उपयोग की सुख सामग्री प्राप्त होती रहेगी। रोग ऋण और विवाद से राहत मिलेगी। इस वर्ष आपको  किसी बड़े कार्य का अनुबंध मिलने की भी संभावना है। पारिवारिक मतभेद से बचे। वाणी पर नियंत्रण रखें और खानपान में सावधानी बरतें।