पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी के निधन पर बीकानेर बीजेपियंस ने जतायी शोक संवेदना


 


बीकानेर, 30 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिला ने राजसमंद विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी के निधन पर शोक एवं संवेदना  व्यक्त की। पदाधिकारियों ने शोक और संवेदना प्रकट करते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि श्रीमती किरण माहेश्वरी महिला ससक्तिकरण के लिए जीवन पर्यन्त प्रयासरत रही। उनका जीवन महिला अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने श्रीमती किरण माहेश्वरी के प्रति श्रदांजलि अर्पित करते हुए उदयपुर क्षेत्र का एक बेहद लोकप्रिय जन नेता बताया। महामंत्री अनिल शुक्ला और नरेश नायक ने किरण माहेश्वरी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रेष्ठ महिला हितेषी बताया। शहर जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने बताया कि किरण जी भाजपा संगठन में 1990-92 महामंत्री, महिला मोर्चा (उदयपुर) से प्रारम्भ करके 1993-94 जिला अध्यक्ष रहते हुए राष्ट्रीय पदों तक भी पहुंची। गोकुल जोशी, भानु व्यास, जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, शहर जिला मंन्त्री मनीष आचार्य, अरुण जैन, एडवोकेट असद राजा भाटी, एडवोकेट कौशल शर्मा ने भी श्रीमती किरण माहेश्वरी के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की।