एडीजे पवन कुमार अग्रवाल ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण


 



 


बीकानेर (छोटीकाशी डॉट पेज)। पवन कुमार अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश) द्वारा नगर निगम की और से बनाये गये स्थाई रैन बसेरे बीछवाल फायर स्टेशन, प्राईवेट बस स्टेण्ड, सेटलाईट अस्पताल व मटका गली रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सभी जगह हैंड सेनेटाईजर लगा हुआ पाया गया। बीछवाल फायर स्टेशन व बीछवाल प्राईवेट बस स्टेण्ड पर सफाईकर्मी की कोई व्यवस्था नहीं है। केयर टेकर द्वारा बताया गया कि स्वयं को ही यहंा की साफ -सफाई करनी पड़ती है। पेयजल व्यवस्था उचित पायी गयी। किसी भी रैन बसेरें में महिलाओं के ठहरने हेतु पृथक से कोई व्यवस्था नहीं थी।


 



Popular posts
दुर्गादास व्यास संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में, मिली घुमंतू परिवारों की बड़ी जिम्मेदारी
Image
दाढ़ी भी बदल सकती है आपकी किस्मत : ज्योतिषाचार्य प्रितम
Image
जल्द ही केरोसीन मुक्त होगा राजस्थान, डूप्लीकेसी पर अंकुश लगेगा वन नेशन वन राशन कार्ड से : IAS Naveen Jain
Image
स्वामी केशवानन्द जी के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजली कार्यक्रम / महान शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा : प्रो.आर.पी.सिंह
Image
गठिया रोग से डरें नहीं, उपचार संभव : पीबीएम अस्पताल दे रहा गठिया रोग से निजात दिलाने में बेहतर नतीजे : डॉ लियाकत अली गोरी
Image