केंद्र की नीतियों के खिलाफ रेलवेकर्मियों का प्रदर्शन 28 को


 


बीकानेर, 27 अक्टूबर। केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों एवं निजीकरण के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ [भामसं] के आह्वान पर 28 अक्टूबर, बुधवार को विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में रेलवेकर्मी भी हिस्सा लेंगे। भामसं के जिला मंत्री प्रमोद सिंह शेखावत ने बताया कि भामसं द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय पर दोपहर 12:30 बजे विरोध प्रदर्शन करेगा जिसमें भामसं एवं संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होकर इस प्रदर्शन को सफल बनाएंगे। उत्तर-पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल मंत्री हनुमानदास ने बताया कि जिन विषयों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा उसमें केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक कानून पर कुठाराघात करना, रेलवे कर्मचारियों के डीए फ्रिज के विरोध में, रात्रि ड्यूटी अलाऊंस के लिए सिलिंग सीमा तय करने का विरोध, निजीकरण-निगमीकरण का विरोध, एनपीएस का विरोध शामिल है।