सादगी से होगा संतों का चातुर्मास प्रवेश, सेवारत पुलिस अधिकारियों का किया गया सम्मान


 


मैसूरु। सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के एक शिष्टमंडल ने बेंगलुरु से मैसूरु की ओर विहाररत आचार्यश्री भव्यदर्शन सूरीश्वरजी, साध्वीजी भद्रकाश्री, उज्ज्वलज्योतश्रीजी आदि ठाणा के दर्शन कर जयनगर से कैंगेरी स्थित पूर्णिमा पैलेस तक विहार सेवा का लाभ लिया। विहार के दौरान बैंगलुरू दक्षिण भाग के आईजीपी सरतचंन्द्र के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यू.डी. किशन कुमार, निरीक्षक विजय कुमार, आर.आर.नगर पुलिस थाना निरीक्षक नवीन कुमार, उपनिरीक्षक वंजाश्री ने कानून व्यवस्था बनाए रखने व आचार्यश्री व साध्वीवृंद को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई। पुलिस अधिकारियों का स्वागत सत्कार भी किया गया। इस अवसर पर सुमतिनाथ जैन संघ अध्यक्ष अशोक दाँतेवाड़ीया की ओर से आभार व्यक्त किया गया। आचार्यश्री ने धर्म चर्चा में कहा कि इस वर्ष कोरोना महामारी के कुप्रभाव के चलते सादगी पूर्ण तरीके से चातुर्मास प्रवेश होगा। उन्होंने जैन अनुयायीयों को ज्यादा से ज्यादा नवकार मंत्र की आराधना व स्वाध्याय करने की प्रेरणा दी l आज की धर्मसभा में सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ मैसूरु के अध्यक्ष अशोक दाँतेवाड़ीया, ट्रस्टी हंसराज पगारिया, चंपालाल वाणीगोता, माणकचंद सालेचा, वैयावच्च समिति के दलीचंद श्रीश्रीमाल, महावीर भंसाली, बेंगलुरु अर्हम समूह के अधिवक्ता मनीष, शिवण्णा, सुरेश दक आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।