आत्मनिर्भर पैकेज के तहत हर वर्ग को छूआ मोदी सरकार ने : गुलाबचंद कटारिया


बीकानेर, 05 जून (छोटीकाशी डॉट पेज)। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने बीकानेर संभाग के पत्रकारों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष की उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया जिसमें मोदी सरकार ने हर वर्ग को छुआ। किसानों, व्यापारियों, छोटे उद्योगों, इंडस्ट्रीज को मोदी सरकार हर सम्भव मदद कर रही है। इस पैकेज के माध्यम से अर्थव्यवस्था को कोविड-19 काल के बाद मदद करने की कोशिश की जा रही है जिससे भारत के लोग आत्मनिर्भर बन सकें। इस 20 लाख करोड़ के आत्म निर्भर भारत पैकेज ने हर भारतवासी नागरिक के मन में एक आत्म निर्भरता और स्वाभिमान की उम्मीद जगाई है और भारत जल्द विश्व में प्रमुख आर्थिक समृद्ध राष्ट्र बनेगा। मोदी सरकार-2 का एक वर्ष का स्वर्णिम व यादगार काल देश के इतिहास में सबसे श्रेष्ठ काल है। इससे पहले आज सुबह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के देहात जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल, राजस्थान प्रदेश के पैनल लिस्ट व प्रवक्ता पंकज मीणा, श्रीगंगानगर भाजपा जिला अध्यक्ष, चूरु भाजपा जिला अध्यक्ष, भाजपा देहात मीडिया प्रभारी देवीलाल मेघवाल, बीकानेर शहर मीडिया प्रभारी मुकेश आचार्य भी जुड़े रहे।