साध्वी कुमुदलताजी के आह्वान पर शांतिनाथ भगवान के दीक्षा कल्याणक पर घर-घर में किया जाप


विहार कर दरला निवास पहुंचा साध्वी मंडल 


मैसूरु। ज्योतिष चंद्रिका, अनुष्ठान आराधिका व शासन सिंहनी साध्वीश्री डा. कुमुदलताजी म.सा., डा.महाप्रज्ञाजी, डा. पदमकीर्तिजी व साध्वीश्री राजकीर्तिजी म.सा. आदि ठाणा-4 का विहार प्रारंभ हुआ। गुरुभक्त सुरेश टपरावत ने बताया कि साध्वी मंडल मैसूरु जैन स्थानक में विराजमान थे, स्थानकवासी जैन संघ विद्यापुरम से विहार करके गुरुवार सुबह समाजसेवी भंवरलाल दानमल दरला के निवास स्थान पर पहुंचे। टपरावत ने बताया कि 21 मई को शांतिनाथ भगवान के दीक्षा कल्याणक अवसर पर साध्वीश्री के आह्वान पर घर-घर में निष्ठा भाव से विश्व शांति हेतु वैश्विक महामारी कोरोना के खात्मे के लिए जाप किया गया। साध्वी मंडल की सेवा में पायल जैन, प्रकाश गांधी व राजू भाई सोलंकी हैं।