न्यूजडेस्क। वैश्विक महामारी कोरोना संकट में फंसे मणिपुर के लोगों का मददगार बना नीमच ज़िला प्रशासन, जिला कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे ने की राशन की व्यवस्था। जी हां, मध्यप्रदेश के नीमच में कोरोना के मद्देनजर लॉक डाउन में फंसे हुए मणिपुर राज्य के करीब 15-20 लोगों के सामने अपने भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया था, ऐसे में डायनेमिक कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा पिछले 15-20 दिनों से मणिपुर के इन प्रवासियों के लिए नीमच में राशन का वितरण प्रशासन द्वारा किया गया। रविवार को कलेक्टर जीतेंद्र सिंह राजे ने नीमच में रह रहे मणिपुर वासियों के लिए राशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव मिश्रा ने मणिपुर वासियों से संपर्क कर उन्हें जिला प्रशासन की ओर से खाद्य सामग्री के किट वितरित किए। जिला प्रशासन द्वारा उनकी हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया गया है। साथ ही उन्हें अपने गृह राज्य मणिपुर भेजने की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मणिपुर के उक्त लोग सर्कस में कार्य करते है और सर्कस के साथ नीमच आए थे किंतु लॉक डाउन में यहाँ फँस गए। इनके सामने लॉक डाउन की वजह से रोज़ी रोटी का संकट खड़ा हो गया था ऐसे में नीमच ज़िला प्रशासन इनका मददगार बन गया है।
काबिले तारीफ़ ; कोरोना संकट में फंसे मणिपुर के लोगों का मददगार बना "राजे प्रशासन."