बीकानेर। बीकानेर खेल जगत के भिष्मपितामाह स्व.श्री शंकरलाल हर्ष खेल व शिक्षा फाउण्डेशन द्वारा शुक्रवार को महाराजा डाॅ.करणीसिंह स्टेडियम को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनाने बाबत् शिष्टमण्डल ने पूर्व क्षेत्र विधायिका सुश्री सिद्धी कुमारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि डाॅ.करणीसिंह स्टेडियम में खेल के नियम के अनुरूप खेल मैदान नहीं होने के कारण ज्यादातर खिलाड़ी दूसरे खेल मैदानों या दूसरे जिलों में जाकर अभ्यास करने के लिए मजबूर हैं। इससे यहां के खिलाड़ियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है और मेडल भी नहीं जीत पाते है। इस इस मैदान को नए सिरे से एक ऐसा मैदान बनवाने की कृपा करें जो खेलों के नियमानुसार हो और जिसमें इन्डोर व आउटडोर अनेक खेल खेले जा सके। अगर ऐसा होता है तो यहां के खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ेगा और खेल जगत में बीकानेर का नाम भी होगा। भविष्य में यहां अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनता है तो बीकानेर के भविष्य के लिए काफी अच्छा कार्य होगा जिससे यहां के लोगों को रोजगार व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष ओंकारनाथ हर्ष, जिला तैराकी संघ के चन्द्रशेखर जोशी, साईक्लिंग एशोसिएशन के रामनाथ आचार्य, जिला क्रिकेट संघ के चन्द्रप्रकाश पणिया व महेन्द्र पुरोहित सहित अनेक खेल संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। विधायिका ने शीघ्र ही सम्बन्धित अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।
करणीसिंह स्टेडियम को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नवनिर्माण की मांग