बीकानेर। राहुल गांधी को ईडी द्वारा बुलाए जाने के विरोध में दिल्ली गए बीकानेर के कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी दी और वहां से गुरुवार बाद दोपहर लौटे और यहां बीकानेर स्टेशन से अगवानी करते हुए यात्रा करते हुए कोटगेट पहुंचे और वहां धरना देते हुए महात्मा गांधी के दिखाए गए मार्ग के अनुरुप चरखे से सूत कातकर विरोध दर्ज कराया। सेवादल कांग्रेस के साथी प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला, शहर सेवादल के अध्यक्ष अनिल व्यास, साथी तेजकरण हर्ष आज दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर ट्रेन से बाद दोपहर पहुंचे। आयोजन सेवादल के राष्टीय अध्यक्ष लाल जी भाई देसाई व प्रदेश अध्यक्ष हेम सिहं सेखावत के निर्देश पर सेवादल के प्रदेश सचिव शिवशंकर हर्ष द्बारा आयोजित किया गया जिसमें सेवादल के कार्यकर्ताओं ने बढ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी उपस्थित कार्यकर्ता पद यात्रा करते हुए शहर के ह्रदय स्थल पर पहुंच कर महात्मा गांधी के दिखाये गये मार्ग के अनुरुप सांकेतिक धरना दिया गया। धरना स्थल पर जहां एक और उपस्थित सेवादल के सेवादारो ने महात्मा गांधी के चिर परिचित भजन " रघु पति राघव राजा राम " व "वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड़ परायी जाणे रे " पर कीर्तन किया वहीं धरना स्थल पर माताओं बहनों ने चरखे पर सूत कात कर अपना विरोध दर्ज करवाया । सरकार के खिलाफ राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। सेवादल के इस पद यात्रा व सांकेतिक धरने में नरसिंह महाराज,साजिद सुलेमानी, जाकिर हुसैन ,दुर्गादास छंगाणी पार्षद , सकीना खान, स्वाति पारीक ,असलम ,शंकर बोहरा,जगन पुनिया ,मनोज नायक, दिनेश जोशी, स्याम सुंदर रंगा , रईस अली, धनसुख आचार्य , रतना महाराज, विरेन्द्र किराडू सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दिल्ली में हिरासत से छोडे़ जाने के बाद बीकानेर पहुचने पर हुआ अभिवादन
• ChhotiKashi Team



