राजस्थान विफा जोन 1-बी की अंशदान महा संपर्क अभियान की बैठक सम्पन्न





जतिन सहल को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बीकानेर। ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन (विफा) राजस्थान जोन 1-बी के बीकानेर स्थित मुख्यालय में एक मीटिंग हुई। भगवान परशुराम कुंड पर तेजमूर्ति भगवान परशुराम की 51 फिट ऊंची पांच धातु की मूर्ति स्थापना हेतु अंशदान महा संपर्क अभियान को लेकर हुई इस अहम बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जोन 1-बी प्रभारी दीपक पारीक व प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के सान्निध्य में महा संपर्क अभियान के जरिए जनसम्पर्क द्वारा धन संग्रह हेतु गंभीरतापूर्वक मंथन कर रूपरेखा तैयार की गई।प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून को शाम 6 बजे मोहता चौक से गोकुल सर्किल तक धन संग्रह हेतु महा जनसम्पर्क अभियान चलाया जायेगा।

जतिन सहल को मिला प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व

विफा प्रदेश मीडिया प्रभारी एल एन शर्मा ने बताया कि बैठक में राजस्थान प्रदेश प्रभारी विनोद अमन, विफा जोन 1-बी प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक पारीक की अनुशंसा पर जतिन सहल को राजस्थान विफा जोन1-बी का प्रदेश उपाध्यक्ष व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। सहल की नियुक्ति पर विफा जोन 1-बी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


ये रहे उपस्थित

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक पारीक, प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित, प्रदेश कोषाध्यक्ष धनसुख सारस्वत, प्रदेश कार्यालय मंत्री रमेश चंद्र उपाध्याय, जिला अध्यक्ष नारायण पारीक, युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री निशांत गौड़, महिला प्रदेश महामंत्री आशा पारीक, सुनीता पारीक, सरला राजपुरोहित, मधु शर्मा, नीतू आचार्य, देवेंद्र उपाध्याय ,जगदीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।