बीएसएफ मनाएगा गोल्डन जुबली समारोह, डीआईजी राठौड़ ने गिनायीं उपलब्धियां





बीकानेर, 6 मई (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) का बीकानेर सैक्टर मुख्यालय अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गोल्डन जुबली समारोह मनाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को एक पत्रकार सम्मेलन में डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राइौड़ ने दी। समारोह के तहत बीकानेर के प्रथम व एकमात्र गोल्फ क्लब जो क्षेत्रीय मुख्यालय में ही है गोल्फ टूर्नामेंट होगा साथ ही बीएसएफ अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ बड़ा खाना आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर 11 मई 1972 को सूरतगढ़ में राजस्थान एवं गुजरात सीमान्त के अन्तर्गत किया गया, 1 अप्रैल 2004 को क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर को क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर व क्षेत्रीय मुख्यालय श्रीगंगानगर में विभाजित किया गया था। ब्रिगेेडियर रण सिंह क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर के प्रथम उप महानिरीक्षक थे वे अभी तक कुल 28 उप महानिरीक्षकों द्वारा क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर का संचालन किया गया है, जिसमें सीमा सुरक्षा बल काडर के 14, भारतीय पुलिस सेवा से 13 व भारतीय सेना से 01 अधिकारी द्वारा क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर का संचालन किया गया है। वर्तमान में 28वें उप महानिरीक्षक वे स्वय है। 


करोड़ों रुपयों का नशा पकडऩे के साथ आतंकियों को कर चुके ढेर...

बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने यह भी बताया कि बीते वर्ष 2 जून 2021 को 127वीं वाहिनीं द्वारा 56.501 किलोग्राम हैरोइन बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 285 करोड है। इसके उपरान्त बीएस व एनसीबी के संयुक्त आपरेशन में 8 भारतीय तस्करों को गिरफ्तार कर जेल पहुचाया गया है। साथ ही 10 नवम्बर 2020, को बीएसएफ  द्वारा 3 भारतीय नागरिकों से 1,35,000/- मूल्य के भारतीय जाली मुद्रा बरामद की गयी थी। 14 अगस्त 2020 को भारत-पाक सीमा पर तस्करी की घटना को अंजाम देने से पूर्व ही बीएसएफ  द्वारा विफल कर दिया गया था जिसमें भारतीय तस्कर बलवंत सिंह, हरदीप सिंह व संदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया था। एक फरवरी 2022 को सामान्य शाखा बीकानेर द्वारा पुलिस द्वारा बंद कर दिये गये भारत-पाक सीमा पर तस्करी की घटना के केस को सुरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार सुलझाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक तीन पाकिस्तानी आतंकवादी व 3 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर करने के साथ-साथ 12 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।