कर्मचारी संगठनों ने किया मंत्रियों मालवीय, डॉ. कल्ला व भाटी का अभिनंदन






आईजीएनपी सभागार में हुआ अभिनंदन, इंटक के प्रदेश महासचिव रमेश व्यास भी रहे मौजूद

बीकानेर, 20 मई। जल संसाधन विभाग एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना विभाग मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला तथा ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर कर्मचारी संगठनों अभिनंदन किया गया।

सर्किट हाउस में मुख्य लेखाधिकारी (निरीक्षण) कर्मचारी संगठन आईजीएनपी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इंटक के प्रदेश महासचिव रमेश व्यास ने 1 जनवरी 2004 और इसके बाद नियुक्त सरकारी कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने को सरकार की ऐतिहासिक पहल बताया। संगठन के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने मुख्य लेखाधिकारी (निरीक्षण) कार्यालय को पूर्व की भांति अलग इकाई रखने एवं संगठन में विगत 3 वर्षों से रुकी हुई पदोन्नतियां वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति दिनांक से नियमानुसार करने की मांग की। इस अवसर पर भूदान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, भंवर पुरोहित, श्रीनाथ व्यास, किसन मीणा, पीताम्बर खत्री, अशोक बिस्सा, राजेन्द्र चांडक, अशोक श्रीमाली, मुरली किराड़ू, इंटक के जिलाध्यक्ष अशोक पुरोहित, महेंद्र देवड़ा मौजूद रहे।

आईजीएनपी सभागार में हुआ अभिनंदन

आईजीएनपी के मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में इंदिरा गांधी नहर परियोजना संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा जल संसाधन मंत्री, शिक्षा मंत्री तथा ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन इं.गा.न.प. संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल पुरोहित ने किया। उन्होंने वर्तमान में विभाग की आवश्यकताओं तथा समस्याओं से अवगत करवाया। समिति अध्यक्ष कमल अनुरागी, लेखराज सारण, हितेष अजमानी, जेठमल सोंलकी, सुनील सिंह ने आईजीएनपी विभाग मंत्री को 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया। संघर्ष समिति ने संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, सूचना सहायक तथा कार्य प्रभारी कर्मचारियों के पद सृजित करने, कार्य प्रभारी कर्मकारों की पदोन्नति करने, नहर विभाग की अधिशेष भूमि विभाग के कर्मचारियों को न्यूनतम दर पर आवंटित करने तथा तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति एवं रिक्त पदों का पदस्थापन का आग्रह किया। इस अवसर पर दीपाराम, गुरमीत सिंह, ईश्वर सिंह, सुखदेव सिंह, ओमप्रकाश राव, बंसज हजरती, गुरविन्द्र सिंह, टिंकेश शर्मा, उमेश तनेजा, राजू पाल, तरुणा एवं सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।