200 यूनिट रक्तदान, 300 पंजीकृत पेंडिंग



भगवान परशुराम के पूजन-वंदन के साथ विप्र फाउंडेशन 13 वे स्थापना दिवस


बीकानेर, 1 मई (CK NEWS)। भगवान परशुराम के पूजन-वंदन के साथ विप्र फाउंडेशन के 13 वे स्थापना दिवस पर रविवार को ब्लड केम्प में सैकड़ो रक्तदाता उत्साह के साथ पहुंचे। भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यापर्ण के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया। विफा जोन1-बी प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में शहर व ग्रामीण क्षेत्रो से सभी समाज वर्ग से महिला,पुरुष व युवाओ ने उत्साह के साथ रक्तदान दिया। रक्तदान शिविर को लेकर प्रदेशाध्यक्ष पुरोहित ने बताया कि शिविर के लिए 500 लोगो का पंजीयन हुआ था। लेकिन पीबीएम ब्लड बैंक की स्टॉक व्यवस्थाओं व प्रशासन के आग्रह पर 200 यूनिट रक्तदान हुआ जबकि 300 पंजीकृत पेंडिंग रहे। शिविर में शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला व ऊर्जामंत्री भंवरसिंह भाटी ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। विफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक पारीक, राष्ट्रीय संरक्षक ताराचंद सारस्वत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण शर्मा रिड़ी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व विक्की अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा, बीकानेर महापौर सुशीला राजपुरोहित, पूर्व शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा शहर महिला जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़,पं जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा), शिव सत्यनाथ महाराज, पं रामेश्वरानंद महाराज(दाताश्री) , खेताराम, तावणीय, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा,विफा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य परमानंद ओझा, विप्र कल्याण बोर्ड सदस्य राजकुमार किराडू ,श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्य मानमल शर्मा ,जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय कुमार शर्मा ने रक्तवीरो को प्रमाण पत्र वितरित किए।