पत्रकार राघव के आग्रह पर सीएम गहलोत, डोटासरा चाय पर पहुंचे







बीकानेर (सीके न्यूज)। वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण राघव के आग्रह पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कैफे 'मैजिक चाय एलिट'पर पहुंचे। गांधी दर्शन, युवाओं और सरकार की नीतियों पर चर्चा भी हुई। इस अवसर पर शिक्षामंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी, मंत्री गोविंद मेघवाल, कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, बिशनाराम सियाग, संजय आचार्य, डॉ. बिठल बिस्सा सहित अनेक मौजूद रहे।