अभा पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में बीकानेर की महिला पुलिस खिलाड़ी ने जीता स्वर्ण पदक, एसपी योगेश यादव ने की हौसला अफजाई








बीकानेर (सीके न्यूज। छोटीकाशी)। आईटीबीपी द्वारा ग्रेटर नोएडा में आयोजित दसवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में बीकानेर की महिला पुलिस खिलाड़ी मुनिया माली (महिला हैडकांस्टेबल 84) ने स्वर्ण पदक जीता है। यह पदक प्राप्त कर बीकानेर लौटी मुनिया ने बताया कि इस पदक के लिए लम्बे समय से कड़ी मेहनत व परिश्रम करते हुए ुअभ्यास किया था। महिला हैड कांस्टेबल ने स्वर्ण पदक जीतकर सम्पूर्ण राज्य व राजस्थान पुलिस की सम्पूर्ण महिला कर्मचारियों को गौरवान्वित किया है। यहां आगमन पर आईजी पुलिस प्रफुल्ल कुमार, एसपी योगेश यादव ने सम्मानित कर प्रशंसा पत्र प्रदान करते हुए हौसला अफजाई कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।