सीके न्यूज। छोटीकाशी। बीकानेर। जयपुर स्थित नील महल में ए इनफि निटी टेकओवर्स की ओर से नेशनल लेवल किड्स फैशन शो इंडियाज लिटिल फैशन हंटर्स चेप्टर 4 का कार्यक्रम हुआ। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों एवम शहरों से आए 3 से 17 साल के किड्स मॉडल्स ने 15 से ज्यादा डिफरेंट डिजाइनर थीम्स पर अपना टैलेंट दिखाया। कार्यक्रम में बीकानेर की चार वर्षीय वागीशा मारू पुत्री कोमल निलेश मारू ने नटखट अदाओं के साथ परफॉर्म कर सबका मन मोहा। इस इवेंट के दौरान वागीशा मारू को पीपल चॉइस अवार्ड एवम् साथ ही यूनिकॉर्न बेस्ड थीम में रैंप वॉक अवार्ड से सम्मानित किया गया। आयोजक अनूप चौधरी एवम लविष्का राजावत ने बताया कि इस किड्स फैशन शो में देश भर के 20 से ज्यादा शहरों से आए 100 से अधिक बच्चों ने रैंप वॉक कर अपना टैलेंट शोकेस किया।
'वागीशा मारु ने परफॉर्म कर सबका मोहा मन'!
• ChhotiKashi Team