पूजा सखी के मुखारविंद से 'एक शाम बाके बिहारी के नाम' कार्यक्रम 18 को






CK NEWS बीकानेर। एक शाम बाके बिहारी के नाम कार्यक्रम का आयोजन 18 दिसम्बर को शाम 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक खैरपुर भवन के पास कमला कॉलोनी में किया जाएगा। आयोजक श्री भागवत मण्डल रानीबाजार से जुड़े सुनील कुमार शादी ने बताया कि पूजा सखी झुलेलाल, अमरलाल ठाकुरजी की लाडली पूजा सखी (पटियाला) के मुखारविंद से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। ज्योति शर्मा (देहली) ठाकुरजी की अनन्य भक्त तथा जयपुर से सिमरन सिंह खिंची भी अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगी। मंच का संचालन जवाहर जोशी, नरेश छाबड़ा, संगीता महेश्वरी द्वारा किया जाएगा। शादी ने बताया कि कोविड-19 गाइडलाइन की पालना के साथ यह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी सेवादार परिवार सहित भजनों का आनन्द लेंगे।

Popular posts
दुर्गादास व्यास संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में, मिली घुमंतू परिवारों की बड़ी जिम्मेदारी
Image
दाढ़ी भी बदल सकती है आपकी किस्मत : ज्योतिषाचार्य प्रितम
Image
जल्द ही केरोसीन मुक्त होगा राजस्थान, डूप्लीकेसी पर अंकुश लगेगा वन नेशन वन राशन कार्ड से : IAS Naveen Jain
Image
स्वामी केशवानन्द जी के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजली कार्यक्रम / महान शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा : प्रो.आर.पी.सिंह
Image
गठिया रोग से डरें नहीं, उपचार संभव : पीबीएम अस्पताल दे रहा गठिया रोग से निजात दिलाने में बेहतर नतीजे : डॉ लियाकत अली गोरी
Image