कोरोना वैक्सीनशन अभियान का आंकडा 100 करोड़ पार : बीकानेर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की





बीकानेर, 21 अक्टूबर (CK NEWS/CHHOTIKASHI)। देश मे कोरोना वैक्सीनशन अभियान का आंकडा 100 करोड़ पार होने की ऐतिहासिक घटना को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर ने उत्सव के रूप में मानते हुए जोरदार जश्न मनाया। सार्दुल सिंह सर्किल पर आयोजित शहर भाजपा के इस बिलियन कोविड डोज जश्न के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयकार करते हुए नारे लगाए, पटाखे छोड़े और मिठाईयां खिलाकर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।  इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज पूरे देश मे उल्लास का पर्व है। लाइलाज लगने वाली कोरोना महामारी के बचाव और सुरक्षा के लिए लगने वाले टीकाकरण अभियान ने आज 100 करोड़ डोज की उपलब्धि को प्राप्त कर स्वास्थ इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है। उन्होंने कहा कि जय विज्ञान के बाद जय अनुसन्धान को साकार करते हुए भारत में एक नही बल्कि 3 वैक्सीनेशन कंपनियों ने स्वदेशी टीका विकसित कर ना सिर्फ इतिहास रचा बल्कि अभूतपूर्व आपूर्ति और वितरण व्यवस्था के चलते देश भर में चले दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर बेहद कम समय मे 100 करोड़ के लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। शहर जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि विश्व के 95 देशों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने का कार्य कर भारत देश कोविड वैक्सीन में दुनिया का सिरमौर बन गया है। आज के बिलेनियम कोविड डोज जश्न में जिला महामंत्री मोहन सुराणा़, महामंत्री अनिल शुक्ला, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज़ अली भाटी, अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी, नरेश नायक, अरुण जैन, मण्डल अध्य्क्ष नरसिंह सेवग, अजय खत्री, विनोद करोल, जेठमल नाहटा, चंद्रप्रकाश गहलोत, दिनेश महात्मा, मुकेश ओझा, कमल आचार्य, अभय पारीक, अनिल हर्ष, चोरुलाल सुथार, युवा मोर्चा महामंत्री सोहन सिंह पडिहार, हेमंत कछावा, सोहनलाल चांवरिया, श्यामसुंदर चौधरी, शिखर डागा, मदन सियाग, कवि आचार्य, रघुवीर प्रजापत, शिव कुमार, रवि मारू आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।