उत्तर-पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष बने सुनील शादी, अमर सिंह सिहाग मंत्री




सीके न्यूज/छोटीकाशी। बीकानेर। उत्तर-पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के वार्षिक अधिवेशन में नई मंडल कार्यकारिणी बनायी गयी। जिसमें सुनील शादी को अध्यक्ष, कृष्ण कुमार शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह यादव तथा सोहनलाल को उपाध्यक्ष, अमर सिंह सिहाग को मंडल मंत्री, विनय कुमार झा, मनीष शर्मा, अरविन्‍द सिंह, धर्मेन्द्र कुमार तथा राजेन्द्र पाण्डेय को सह मंडलमंत्री, किशोर सिंह राजपुरोहित को संगठन मंत्री एवं दीनदयाल पुनिया को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त निलेन्द्र कुमार त्रिपाठी को बीकानेर शाखा अध्यक्ष एवं उमाशंकर मारु को शाखा सचिव, बाबुलाल सुथार को लालगढ़ शाखा अध्याक्ष एवं शैलेन्द्र सिंह को शाखा सचिव तथा द्वारका छिंपा को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय शाखा अध्यक्ष एवं विजय सिंह राजपुरोहित को शाखा सचिव का दायित्व सौंपा गया। आर डी वर्मा एवं अशोक कुमार शर्मा संगठन के लिए संरक्षक की भूमिका निभाएंगे। लालगढ़ कार्यशाला हेतु विक्रांत जांगू अध्यक्ष, सुभाष जाट कार्यकारी अध्यक्ष, विकास, रमेश कुमार एवं पुरुषोत्तम उपाध्यक्ष, रमेश चौधरी शाखा मंत्री, मुकेश कुमार शर्मा, सुनील यादव, नागेश चौधरी, धर्मपाल सिहाग एवं आनंद कुमार सह मंत्री, लोकेश कुमार मीणा संगठन मंत्री तथा जितेन्द्र कुमार दीक्षित कोषाध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे।