पीसीसी चीफ डोटासरा का कराया मुंह मीठा, बीकानेर कांग्रेस अध्यक्ष गहलोत के जन्मदिवस पर जयपुर में मंत्री भाटी के निवास पर काटा केक









CK NEWS/CHHOTIKASHI राजस्थान में बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत के जन्मदिवस पर शुक्रवार को बीकानेर सहित जयपुर में कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने का मुंह मीठा करवाकर गहलोत व कांग्रेस के प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने गुलदस्ता भेंट किया। वहीं राज्य सरकार उच्च शिक्षा मंत्री भवरसिंह भाटी के निवास पर केक काटा गया। डोटासरा व भाटी ने गहलोत को शुभकामनाएं दीं। वहीं दूसरी ओर वही दूसरी और बीकानेर में उनके जन्मदिवस पर गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर कच्ची बस्तियों में फल वितरित कर और पौधारोपण कर यशपाल गहलोत का जन्मदिवस मनाया गया और उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गयी। बीकानेर में जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला की जिम्मेवारी ललित तेजस्वी, मनोज किराडू, शिव कुमार गहलोत, अभिषेक पवार, पवन तवर, विकास माकड़, लकी गहलोत ने संभाल रखी थी।