राज्यपाल कलराज मिश्र से कुलपति प्रो.आर.पी सिंह ने की भेंट-प्रगति, शिक्षा, विकास, अनुसंधान एवं प्रसार से संबंधित विषयों पर जानकारी दी





बीकानेर, 10 सितंबर (CK NEWS/CHHOTIKASHI)। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रोफेसर आर.पी. सिंह ने राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में भेंट कर, विश्वविद्यालय की प्रगति, शिक्षा, विकास, अनुसंधान एवं प्रसार से संबंधित विषयों पर जानकारी दी। कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि वार्ता के दौरान विश्वविद्यालय में नव स्थापित सोलर सिस्टम के क्रियान्वयन, वाटर हार्वेस्टिंग संबंधित टेंडर प्रक्रिया, इस वर्ष 3 नवीन कृषि महाविद्यालय व गत वर्ष खुले एक कृषि महाविद्यालय से संबंधित प्रगति, महाविद्यालय के लिए भूमि आवंटन, शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ का पदस्थापन, विभागीय पदोन्नति से संबंधित जानकारी अवगत कराया गया। इसके अलावा कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में कृषि-यंत्रों के परीक्षण से 1.51 करोड़ के राजस्व, विश्वविद्यालय की हाईटेक नर्सरी द्वारा 3 लाख पौधे जिसमें खेजड़ी के 30 हजार पौधे उपलब्ध कराने आदि के बारे में भी बताया गया। विश्वविद्यालय के 650 की क्षमता का ऑडिटोरियम, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अलावा विश्वविद्यालय के द्वारा मूल्य संवर्धित उत्पाद, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे नवीन दूरस्थ माध्यम प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम आदि की जानकारी भी दी गई। राज्यपाल महोदय ने विश्वविद्यालय की प्रगति, शिक्षा, अनुसंधान व प्रसार क्षेत्र कार्यों पर प्रशंसा व्यक्त की।हिन्दुस्थान समाचार/राजीव