बीकानेर शहर-देहात कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला भी जलाया





सीके न्यूज। छोटीकाशी। बीकानेर। बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ  आज अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वाहन और प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कोटगेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया गया। शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पुंजिपतियो को फायदा पहुंचाने के लिये कार्य कर रही है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारों के प्रति कोई जवाबदेही नही है। आमजन और मध्यमवर्गीय व्यापारियों की हालात खराब है उनको राहत देने की बजाय भाजपा सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों के कर्ज माफ  करने का काम कर रही है ऐसी नाकारा और लापरवाह सरकार से आमजन दुखी है ऐसी सरकार को शासन करने का कोई हक नही। जिला देहात अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में और जीवन यापन के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है। किसान जो अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है उनका और उनके परिवार का बुरा हाल है लेकिन भाजपा के नेता इन काले कानूनों की वजह से हो रहे मालामाल है। प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला और राजकुमार किराडू ने भी विचार रखे। प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन सभा को ब्लॉक अध्यक्ष आंनद सिंह सोढा, सुमित कोचर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, कन्हैयालाल कल्ला, श्रीलाल व्यास, नित्यानंद पारीक, मुकेश राजस्थानी, हंसराज विश्नोई, रूपाराम चौधरी, पूर्व न्यास अध्य्क्ष मकसूद अहमद, साजिद सुलेमानी, वरिष्ट कांग्रेसी नरसिंह दास व्यास, पार्षद नंदलाल जावा, शिवशंकर बिस्सा, मनोज किराडू, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव उमा सुथार, मुमताज बानो, महिला जिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़, सुनीता गौड़ राहुल जादुसंगत, शिव स्वामी, अनवर अजमेरी सहित अनेक मौजूद रहे।