कीकाणी लालाणी व्यास पुष्करणा सामूहिक सावा समिति की बैठक, सावा शोधन का कार्य दशहरे के दिन 15-10-2021 को




CK NEWS BIKANER
श्री बड़ा गोपालजी मन्दिर प्रांगण में पुष्करणा सामूहिक सावे के शोधन हेतु एक बैठक संम्पन हुई। जिसमें कई बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ इस वर्ष सावा समिति का अध्यक्ष मक्खन लाल व्यास लालाणी एवं सावा समिति के संयोजक नारायण व्यास कीकाणी को प्रतिनियुक्त किया गया। बैठक में तय हुआ कि सावा शोधन का कार्य दशहरे के दिन 15-10-2021 को शुभ मूहर्त के अनुसार किया जाएगा तथा यह तय हुआ कि इस हेतु शहर के विद्वान पंडितों, ज्योतिषाचार्य कर्मकाण्डी विद्वानों को व्यक्तिशः उपस्थित होकर निमन्त्रण पत्र देगे। नारायण व्यास कीकाणी व्यास पंचायती ट्रष्ट के अध्यक्ष ने सावा सम्बंधित समस्त गतिविधियों पर अपनी जानकारी समस्त उपस्थित पदाधिकारियों को दी सावा शोधन के बाद आगे की गतिविधियों जो धनतेरस को होनी है पर प्रकाश डाला पुष्करणा सामूहिक सावा का तिथि वार टाइम टेबल जो धनतेरस को होना है पर चर्चा की। लालाणी व्यास के पंच मक्खन लाल ने सभी कीकाणी लालाणी व्यास परिवारों को सामूहिक इस कार्य में सहयोग उत्साह के साथ करे। दशहरे के दिन सभी महादेव मन्दिर में उपस्थित व्यवस्था में अपना पूर्ण सहयोग करेंगे। बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित हुआ कि कोरोना की तीसरी लहर को मध्य नजर रखते हुए, अगर कोरोना का प्रकोप उस समय ज्यादा हो जाता है तो घोषित दिनांक पर पुनः विचार होगा। इसके साथ ही शिवकुमार व्यास ने यह प्रस्ताव दिया कि कोरोना गाइड लाइन की पालना भी की जावेगी। आज बैठक में कीकाणी लालाणी व्यासों की ओर से श्रीबल्लभ व्यास, शिवकुमार व्यास, गोपाल व्यास, मांगी लाल व्यास, श्रीकांत व्यास, अविनाश व्यास, बालकिसन व्यास, ब्रजेश्वर लाल व्यास, सोम व्यास, गिरीराज व्यास, बल्भेष व्यास, सुरेन्द्र व्यास, गोरधन व्यास एवं विष्णुकांत व्यास आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।