CK NEWS/CHHOTIKASHI बीकानेर। उत्तर-पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ का अधिवेशन 12 सितम्बर को रेलवे क्लब में आयोजित किया जाएगा। आयोजन से जुड़े कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार शादी ने बताया कि अधिवेशन की तैयारियों के क्रम में मंगलवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। वहीं कर्मचारी संघ की बैठक भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में हुई और अधिवेशन की तैयारियों के सम्बंध में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सभी ब्रांचों से प्रतिनिधित्व हो इसकी विस्तार से चर्चा हुइ साथ ही सभी कर्मचारियों को बढ चढकर भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रत्येक व्यवस्था पर चर्चा की गयी। अधिवेशन के विषयों पर भी बातचीत की गयी। सदस्य भारतीय रेलवे मजदूर संघ जगदीश शर्मा, महामंत्री अजय त्रिपाठी, उप महामंत्री अमर सिंह सिहाग, जोनल आई टी प्रभारी विनय झा, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, मंडल मंत्री हनुमानदास, मंडल कोषाध्यक्ष दीनदयाल पूनियां, मंडल उपाध्यक्ष सुनील सादी, लालगढ ब्रांच सचिव बाबूलाल, बीकानेर ब्रांच सचिव नीलेन्द्र, ब्रांच सचिव वर्कसाप रमेश चौधरी, सुनील कुमार, कपिल सहारण सहित दर्जन भर कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित हुए। बैठक में बताया गया कि अधिवेशन में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित भी मौजूद रहेंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ अधिवेशन 12 सितम्बर को, पोस्टर विमोचन