बावा अध्यक्षा श्रीमती अंबिका राठौड़ के साथ 100 अन्य बावा सदस्याओं ने योग कर समझा शरीर व मन को स्वस्थ रखने का महत्व



बीकानेर (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। बावा अध्यक्षा श्रीमती अंबिका राठौड़ के साथ सीमा सुरक्षा बल परिसर में 100 अन्य बावा सदस्याओं द्वारा योग कर शरीर एवं मन को स्वस्थ रखने का महत्व समझा। श्रीमती राठौड़ द्वारा योग को अपने दैनिक जीवन में समाहित करने के लिए सभी बावा सदस्याओं को प्रोत्साहित भी किया गया। 'स्वास्थ्य के लिए योग' (योग फोर वेलनेस) कार्यकम में कमांडेंट/प्रशा. अश्वनी कुमार सिंह ने योग के गुण एवं महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में मनुष्य अत्यधिक तनाव, वायु प्रदूषण और भाग-दौड़ भरी जिंदगी के कारण रोगग्रस्त हो चला है। शरीर एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए अनुशासन के साथ योग करना भी आवश्यक है। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी आलोक शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी शुभेंद्र सिंह सहित अधिकारियों एवं 150 जवानों ने भाग लिया।