दिवंगत पति की स्मृति में भाजपा पार्षद सुधा अभियान के रुप में लगाएंगी 10 हजार पक्षीघर, मेयर सुशीला ने भी सराहा नवाचार को





बीकानेर, 23 जून (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। राजस्थान में बीकानेर नगर निगम वार्ड 2 से भाजपा पार्षद सुधा आचार्य अपने दिवंगत पति दुर्गाशंकर आचार्य की स्मृति में एक अभियान के रुप में बीकानेर में 10 हजार से भी अधिक पक्षीघर लगायेंगी। हालांकि वे बताती हैं कि अभी तक 1000 से भी अधिक पक्षीघर लगाए जा चुके है। आगे भी यह अभियान चलता रहेगा। उधर मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने पार्षद सुधा आचार्य के इस अभियान को सराहते हुए कहा कि पार्षद सुधा निरंतर समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाते नजर आती हैं। लंबे समय से वे शहर के विभिन्न स्थानों पर अबोल पक्षियों हेतु मिट्टी से बने पक्षीघर लगाती रहीं है। इस क्रम में पार्षद सुधा आचार्य महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के आग्रह पर महापौर निवास के सामने स्थित पार्क में पक्षियों के लिए पक्षीघर लगाने पहुंची। पार्क में महापौर सुशीला कंवर, पार्षद अनामिका शर्मा, परमेश्वरी देवी, भाजपा कार्यकर्ता जुगल किशोर तथा अन्य भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में 10 पक्षीघर स्थापित किए गए। मेयर सुशीला कंवर ने बताया कि दो दिन पूर्व नगर निगम के वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सुधा के नवाचार के संबंध में जानकारी मिली तथा मेरे आग्रह पर आज हमारे निवास स्थान के सामने स्थित पार्क में पक्षीघर स्थापित किए गए है। मेरी सभी शहर वासियों से अपील है की आप भी इस गर्मी में वृक्षारोपण के साथ अबोल पक्षियों हेतु पक्षीघर जरूर लगाएं ।

Popular posts
दुर्गादास व्यास संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में, मिली घुमंतू परिवारों की बड़ी जिम्मेदारी
Image
दाढ़ी भी बदल सकती है आपकी किस्मत : ज्योतिषाचार्य प्रितम
Image
जल्द ही केरोसीन मुक्त होगा राजस्थान, डूप्लीकेसी पर अंकुश लगेगा वन नेशन वन राशन कार्ड से : IAS Naveen Jain
Image
स्वामी केशवानन्द जी के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजली कार्यक्रम / महान शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा : प्रो.आर.पी.सिंह
Image
गठिया रोग से डरें नहीं, उपचार संभव : पीबीएम अस्पताल दे रहा गठिया रोग से निजात दिलाने में बेहतर नतीजे : डॉ लियाकत अली गोरी
Image