सोहनलाल वाल्मिकी शहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने





Bikaner {CK NEWS/CHHOTIKASHI} भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देशानुसार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा (एस.सी.मोर्चा)  के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मोर्चा जिलाध्यक्षों  की घोषणा के क्रम में बीकानेर शहर से वरिष्ठ कार्यकर्ता सोहनलाल वाल्मिकी को अनुसूचित जाति मोर्चा (एस.सी.मोर्चा)  के शहर जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। सोहनलाल वाल्मिकी को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बनाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल, जिला मंत्री अरुण जैन,जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य इत्यादि पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।