पूर्व विधायक डॉ. गोपाल जोशी पंचतत्व में विलीन




बीकानेर, 29 अप्रेल। पिछले पांच दशक तक राजस्थान में बीकानेर की राजनीति में सक्रिय रहे पूर्व विधायक डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पुत्र गोकुल जोशी सहित पौत्रों ने पीपीई किट पहनकर उन्हें मुखाग्नि दी। जानकारी में रहे कि डॉ. जोशी का बुधवार को जयपुर की साकेत अस्पताल में निधन हो गया था। बीते दिनों ही वे कोरोना संक्रमित हुए थे और इलाज के लिए जयपुर गए थे। आज ही उनके शव को नत्थूसर गेट के बाहर जोशी बगीची लाया गया जहां पहले से अंतिम संस्कार की तैयारियां की हुई थी, तमाम औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए उनको अंतिम विदाई दी गयी। उनके निधन पर विधानसभा अध्यक्ष सी.पी.जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित अनेक ने शोक जताया।