बीकानेर के हनुमानदास राव को प्रदेश उप महामंत्री का दायित्व, भामसं कार्यालय में मनायी खुशियां





बीकानेर (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। भारतीय मजदूर संघ का त्रैवार्षिक 24 वां प्रदेश अधिवेशन जयपुर में समपन्न हुआ। भारतीय मजदूर संघ बीकानेर के जिलाध्यक्ष शिवकुमार व्यास ने बताया कि प्रदेश अधिवेशन में प्रदेश भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यसमिति का गठन हुआ जिसमें राजेन्द्र डाभी प्रदेशाध्यक्ष, मधुसूदन जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष, हरीमोहन शर्मा प्रदेश महामंत्री व बीकानेर के हनुमानदास राव को प्रदेश उप महामंत्री का दायित्व दिया गया। राव को प्रदेश उप महामंत्री बनाने पर कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता की लहर दौड़ी व भामसं बीकानेर कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवकुमार व्यास, जिलामंत्री प्रमोदसिंह शेखावत, कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गादास आचार्य के नेतृत्व में भामसं कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर व मिठाई वितरण कर खुशीयां मनाई। वरिष्ठ कार्यकर्ता मेघराज व्यास, चुन्नीलाल स्वामी, मोहम्मद फारुक, विधुत संगठन के अध्यक्ष शिवदत्त गौड़, महामंत्री नवीन स्वामी, नगर निगम संगठन के रतनलाल चांवरिया, शिवलाल तेजी, चंद्रकांत धारु, जितेन्द्र नैयर, एमईएस संगठन के गणेश स्वामी, कुलदीप सिंह रेलवे संगठन से अशोक शर्मा, सुनील सादी, जगदीश शर्मा, अमरसिंह सिहाग, असंगठित संगठन के कन्हैयालाल, रामकरण राव, गणेश सांखला, अनुप प्रजापत, सानि विभाग संगठन के ईरफान, राजेंद्र तिपहिया के ओम रामावत, आईजीएनपी संगठन के गुरदीप सिंह, महेन्द्र शर्मा ने भी प्रसन्नता जतायी है।