मां चामुंडा माता मंदिर में माता रानी के पंचामृत अभिषेक और दुर्गा सप्तशती पाठ कर विधि-विधान से घट स्थापना




सीके न्यूज/छोटीकाशी बीकानेर। शहर के प्रमुख देव लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर स्थित मां चामुंडा माता मंदिर में चैत्र नव वर्ष नवरात्र के प्रथम दिन माता रानी के अलसुबह पंचामृत, अभिषेक और दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ पूजा अर्चना कर विधि विधान से घट स्थापना की गई। 9 दिन माता जी के अलग-अलग पूजन द्वारा मातारानी को रिझाया जाएगा। चामुंडा माता मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर देराश्री ने बताया कि नागणेची चामुंडा माता मंदिर कि स्थापन राव बिका जी ने सवत 1545 में की गयी थी। 9 दिवसीय माता जी महोत्सव के दौरान रोज माता का आह्वान कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां दी जाएंगी।