'शक्ति' ने किया कच्ची बस्ती की महिला श्रमिकों को उपहार देकर सम्मानित, सोनाक्षी वशिष्ठ ने दी जानकारी






जयपुर (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर की महिला संस्था शक्ति ने विद्याधर नगर स्थित कच्ची बस्ती की करीब 80 महिला श्रमिकों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महिला श्रमिकों को नाश्ता भी करवाया गया। शक्ति महिला संस्थान की संस्थापक सोनाक्षी वशिष्ठ ने बताया कि हर वर्ष महिला दिवस पर वे अपनी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ निचले तबके की महिलाओं को सम्मानित करती आ रही हैं। उनकी संस्था का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उनके विकास की दिशा में प्रयासरत रहना है। इस मौके पर गायत्री वशिष्ठ, शैलजा शर्मा, दीपा रामचंदानी, निधि अरोरा, शम्मी गोयल और एसओएस की कार्यकर्ता पुष्पा और निशा भी मौजूद थी।