आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं को भेंट की सिलाई मशीन, 378 कर्मवीरों का किया अभिनन्दन !





बीकानेर, 19 मार्च (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। राजस्थान में बीकानेर संभाग मुख्यालय पर स्थित पीबीएम हेल्प कमेटी की ओर से शुक्रवार को आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं को न केवल सिलाई मशीन भेंट की गयी बल्कि कोरोनाकाल में मानव सेवा करने वाले 378 कर्मवीरों का सम्मान भी किया गया। कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जीवनरक्षा अस्पताल और मारवाड़ हॉस्पीटल का भी सहयोग कार्यक्रम में रहा। संत खेतेश्वर मंदिर के 37वें स्थापना एवं 18 वीं मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ परमेन्द्र सिरोही, फल एवं सब्जी मंडी अध्यक्ष अरविंद मिढा, राजस्थान बार कौंसिल के कुलदीप शर्मा एडवोकेट, बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष कमलनारायण पुरोहित, नगर निगम आयुक्त एएच गोरी, जीवन रक्षा अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन चौधरी, किन्नर समुदाय की मुस्कान बाई सहित अनेक बतौर अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर एडवोकेट बजरंग छींपा ने पीबीएम हेल्प कमेटी के गर्व पूर्ण इतिहास की जानकारी देते हुए कमेटी के कार्यों को विस्तार से बताया। सम्मान समारोह में 53 जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन भेंट की गई। साथ ही मानव सेवा करने में हमेशा अग्रणीय रहने वालों को स्व रामसिंह देसलसर आत्मानंद गौरव सम्मान और गोसेवा करने वालों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विशेषत: लॉकडाउन के दौरान मानव सेवा करने वाले सिविल डिफेन्स कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हिन्दुस्तान स्काउट व गाइड, एनसीसी कैडेट को कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। पीबीएम ब्लड बैंक टीम ने रक्त संग्रह किया। सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि डॉक्टर भंवरसिंह राजपुरोहित, किसनासर सरपंच कानसिंह राजपुरोहित, देसलसर उपसरपंच रामसिंह राजपुरोहित, उपनिरीक्षक सुमन शेखावत, राजपुरोहित समाज के पूर्व अध्यक्ष कुंदन खेड़ी, राजस्थान पत्रकार संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ पत्रकार भवानी जोशी, सीतारामसिंह देसलसर, एएसआई निरंजन राजपुरोहित भी अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर राकेश राजपुरोहित, श्रवण उटांबर, मोहित राजपुरोहित, विमलकुमार बिनावरा, चंद्रवीर सियाग, किसनसिंह राजपुरोहित, जुगल तनेजा, शंकर सोवा, रमेश देसलसर, लक्ष्मण जीनगर, दिपूसिंह राजपुरोहित, राजेश जनागल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।