राज्य के बजट पर गहलोत, नितिन, सुमित की प्रतिक्रिया




बीकानेर24 फरवरी- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किया गया बजट इस बात का  प्रमाण है कि कांग्रेस हमेशा वैसा ही करती है जैसा आम जनता उम्मीद करती है यह बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष् यशपाल गहलोत ने आज राज्य के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही| यशपाल गहलोत ने कहा कि अशोक गहलोत द्वारा बेरोजगारी भत्ता बढ़ाना, नई नोकरियो और भर्ती की घोषणा, सड़को का नवीनीकरण,जिला मुख्यालयों पर  नए मेडिकल कॉलेज, किसानों की कर्ज माफी और आमजनता के लिए शिक्षा स्वास्थ्य और विकास कि दिशा में बढ़ाये गए कदम यह साबित करते है कि अशोक गहलोत को जननायक क्यो कहा जाता है बजट शानदार और जानदार है| शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने कहा कि आज पेश किए गए बजट का हर और स्वागत होना और सबको साधते हुए हर वर्ग कोंखुश करना इस बजट की खासियत है आमजनता के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दर्शाता हुआ बजट यह साबित करता है कि कांग्रेस का शासन सिर्फ चंद रसूखदारों के लिए नही वरण सम्पूर्ण जनता के लिए होता है. 

बजट को लेकर कांग्रेस युवा नेता सुमित जोशी का कहना है कि बजट से आस लगाए बैठा मध्यम वर्ग का सरकार ने बजट में  पूरा ध्यान रखा गया है। मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर के लिए भी कई घोषणाएं की है। बीकानेर वासियो की फूड पार्क बनाने की मांग लम्बे समय से चल रही थी जिसे मुख़्यमंत्री ने बजट प्रावधान में रख लिया है।