राजस्थान राज्य राशन विक्रेता अधिकृत नियोजक संघ शाखा बीकानेर द्वारा सांकेतिक धरना




बीकानेर। जिलाधीश कार्यालय के समक्ष राजस्थान राज्य राशन विक्रेता अधिकृत नियोजक संघ शाखा बीकानेर द्वारा एक दिन का सांकेतिक धरना दिया गया। साथ ही संघ का प्रतिनिधिमण्डल द्वारा जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया गया। शहर अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया कि धरनास्थल पर प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम आचार्य, प्रदेश महामंत्री घनश्याम पारीक, जिलाध्यक्ष मनोज गहलोत, महामंत्री महेश आचार्य, रामकुमार व्यास, आनंद ओझा, राकेश जोशी, गोरधन डूडी, राजकुमार पणिया, ओमप्रकाश कुम्हार, भैरुराम भुटिया, दीपक बन, योगेश माथुर, बबलू पांडे, सुशील गहलोत और बीकानेर के समस्त तहसीलों के अध्यक्षों ने अपने विचार व्यक्त किए। धरने में शामिल होने के लिए सभी आगंतुकों का आभार गिरिराज जोशी ने प्रकट किया।