बीकानेर, 7 फरवरी (सीके मीडिया/छोटीकाशी)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र राम मंदिर निर्माण हेतू निधि समर्पण महाअभियान में रविवार को सांसद सेवा केंद्र से 2 लाख 90 हजार रुपए की राशि समर्पित की गयी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पुत्र रविशेखर मेघवाल ने 1 लाख 11 हजार रुपए की राशि समर्पण निधि में योगदान दिया है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्तागण भी मौजूद थे। मेघवाल ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर का बनना हम सब के लिये ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण है। मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में राम मन्दिर एक नये युग की शुरूआत है जो कि इतिहास में हमेशा के लिये एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में लिखा जायेगा। उन्होंने राम मन्दिर निर्माण के लिये त्याग करने वाले सभी राम भक्तों के बलिदान को याद करते हुये कहा कि हम सभी का यह दायित्व बनता है कि राम मन्दिर के भव्य निर्माण के लिये अपनी अपेक्षा के अनुसार जो भी सहयोग राशि है वह निधि के रूप में योगदान देना चाहिये इसके लिये हमें दुसरों को भी प्रोत्साहित करना चाहिये। मेघवाल ने यह भी कहा कि इसके लिये हम सभी को मातृशक्ति को भी प्रोत्साहित करना चाहिये क्योंकि हमारी सनातन संस्कृति में कोई भी धार्मिक अनुष्ठाान और उत्सव में मातृशक्ति की अहम भूमिका होती है। आज के कार्यक्रम में नगर निगम डिप्टी मेयर राजेन्द्र पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता जे.पी.व्यास, राजा सेवग, प्रदेश उपाध्यक्ष एसटी मोर्चा डॉ अशोक मीणा, जिला परिषद सदस्य दौलत सारण, पार्षद विकास सियाग, विनोद धवल, दीपक गहलोत, प्रदीप उपाध्याय, गिरिराज सिंह चारण, कैलाश गुवलानी, मोहन कस्वां, सी.आर.चौधरी, मुरलीधर सैन, नन्दकिशोर गहलोत, प्रकाश बारूपाल, शिवजी खुराव, संतराज कच्छावा, गणपत गहलोत, किशन डागा, कमल गहलोत, कोजाराम, देवाराम, खेताराम, अखाराम, नेमीचन्द तेजी, अशोक नाई के साथ बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बीकानेर सांसद सेवा केंद्र से 2 लाख 90 हजार की राशि भेंट, केंद्रीय मंत्री अर्जुन के पुत्र रविशेखर ने दिए 1 लाख 11 हजार