मुमुक्षुद्वय का किया बहुमान, वरघोड़े में गूंजा भगवान महावीर का जयकारा




मैसूरु। श्रीसुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में 

मुमुक्षु तन्मय कुमार एवं मुमुक्षु ऋषभ कुमार का गाजते बाजते भव्य वरघोड़ा निकाला गया। हंसराज पगारिया ने बताया कि सर्वप्रथम दादा सुमतिनाथ जिनालय में दर्शन वंदन, चैत्य वंदन, मंगल दीप व आरती कर वरगोड़ा रवाना हुआ। जो तीर्थंकर मार्ग व चंद्रगुप्त मार्ग से होते हुए आगे बढा। श्रद्घालुओं ने भगवान महावीर स्वामी के गगनभेदी जयकारे लगाये व मुमुक्षुओं का महिमा मंडन करते हुए महावीर भवन पहुंचे। महिला मंडल की बहनों ने सिर पर कलश धर कर दोनों मुमुक्षुओं का मंगल गीत गाते हुए सामैया किया। अध्यक्ष अशोक दाँतेवाड़ीया ने सकल संघ के साथ मुमुक्षुओं को बधा कर महावीर भवन में प्रवेश कराया व जीवन परिचय दिया। विभिन्न संघों के पदाधिकारीयों ने मुमुक्षुओं को संयमपथ की बधाई देते हुए जिन शासन की शोभा बताते हुए परिजनों का भी आभार जताया। मुमुक्षुओं को साफ़ा पहनाकर, भाल पर कुंकुम का तिलक लगाकर, माला पहनाकर व शाल द्वारा बहुमान किया गया। धार्मिक ग्रंथ व संयम सामग्री भी प्रदान की। संगीत मंडल ने मधुर स्वर लहरियां बिखेर रहे धर्मसभा को भक्तिमय बना दिया। सुमतिनाथ जैन नवयुवक मंडल, सुमति सरगम मंडल, पांचो महिला मंडल, वधु मंडल एवं चारों बालिका मंडल ने अपने संघ की गणवेश पहन कर आयोजन में भाग लिया। इस अवसर पर सुमति नाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष अशोक दाँतेवाड़ीया, ट्रस्टी हंसराज पगारिया, डायालाल बोहरा, रमेश कटारिया, विमल भैसवाड़ा, माणक चंद सालेचा, सुमतिनाथ जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष प्रवीण लुंकड़, उपाध्यक्ष संजय चौहान, कोषाध्यक्ष भँवरलाल पोरवाल, ललित राठोड़, संगीत मंडल के राकेश दाँतेवाड़ीया, सुविधिनाथ राजेन्द्रसूरी जैन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अरविंद भंडारी, संतोष गोवाणी, भँवर लाल ओसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ट्रस्टी हंसराज पगारिया ने मुमुक्षुओं को दीक्षा के पश्चात शेष काल में मैसूरु पधारने की विनती की गई।