द ग्रेट खली के हाथों सेवा का सम्मान..हेल्प इंडिया ने प्रदान किए विवेकानंद सम्मान एवं मानव मित्र अवार्ड / अनेक लोगों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी नवाजा









जयपुर। विश्व के पहले सोशल एंटरप्रेन्योर समूह हेल्प इंडिया ऑनलाइन संस्थान द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा सहित विविध क्षेत्रों में उपलब्धिपरक व्यक्तियों का सम्मान यहां किया गया। इनमें अनेक विशिष्ट लोगों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी नवाजा गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि द ग्रेट खली-दिलीप सिंह राणा ने अपने कर कमलों से यह पुरस्कार व अवार्ड प्रदान किए। राजधानी के जामरोली मार्ग स्थित हैवाहैवन रिसोर्ट में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर "एक शाम शहीदों के नाम" कवि सम्मेलन-कार्यक्रम में यह अवार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सभी का स्वागत हेल्प इंडिया के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश पारीक ने किया। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ पवन पारीक ने बताया कि बीते 1 वर्ष में देश ही नहीं दुनिया ने कोरोना काल की महामारी का चुनौतीपूर्ण तरीके से सामना किया है, ऐसे दौर में हेल्प इंडिया की देशव्यापी टीम ने सामाजिक सरोकारों में आगे रहते हुए करीब 9 लाख से अधिक मास्क का वितरण किया व गांव-गांव ढाणी-ढाणी में जरूरतमंदों को राशन सामग्री, वस्त्र, सैनिटाइजर, दवाओं आदि का वितरण कर एक रिकॉर्ड कायम किया। इस रिकॉर्ड कार्य के सारथी रहे विशिष्ट व्यक्तित्वों को विवेकानंद सम्मान, मानव मित्र अवार्ड-2020 एवं डॉक्टरेट की मानद उपाधियां प्रदान की गई। सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम में नरेंद्र हर्ष, मनोज चौहान, दीक्षा यादवेंद्र, रश्मि सिंह, श्याम सिंह, बलबीर शर्मा, उर्मि मीना ने भी सहयोग किया। देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं से विष्णु पारीक ने प्रस्तुतियों के साथ संचालन किया। डॉ पवन कुमार ने बताया कि इससे पूर्व सुबह के सत्र में डॉ सुदर्शन राव ने शिक्षा विंग, डीएमआईटी विंग की चैयरपर्सन प्रियंका माने, ट्रेनिंग विंग से पंकज वर्मा, प्रिवेलेज विंग के चैयरमेन श्यामसिंह शेखावत, ई-गवर्नर्स विंग के अरुण गांगुरडे, रोजगार विंग के सागरमल राठी आदि ने अपने विंगों की जानकारी दी। सभी का आभार बलबीर शर्मा ने जताया।