पांच दिवसीय गुरु सप्तमी महोत्सव सम्पन्न, जयकारों की गूंज के साथ निकाला वरघोड़ा


 


मैसूरु। श्री सुविधिनाथ राजेन्द्रसूरी जैन ट्रस्ट के तत्वावधान में यहां के महावीर नगर स्थित गुरु मंदिर में पांच दिवसीय गुरू सप्तमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए सम्पन्न हुआ। ट्रस्टी हंसराज पगारिया ने बताया कि प्रातः जिनालय का मुख्य गंभारा खोल कर सकल संघ को दर्शन कराया गया, बाद में भक्ताम्बर का पाठ कर स्नात्र पूजा पढ़ाई गई। श्रद्धालुओं की ओर से गुरुमंदिर के वार्षिक चढ़ावे बोले गये। उन्होंने बताया कि सुविधिनाथ भगवान का मंदिर से गाजते बाजते भव्य वरगोड़ा भी निकाला गया। जिसमें राजेन्द्रसूरी महिला मंडल, बालिका मंडल एवं सुमतिनाथ संघ के पांचो महिला मंडल, बालिका मंडल की बहनो ने सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाकर व गुरुदेव के जयकारे लगाये। जिससे माहौल धर्ममय हो गया। पगारिया के मुताबिक वरगोड़ा महावीर नगर, तीर्थंकर मार्ग, चंद्रगुप्ता मार्ग होते हुए महावीर भवन में पहुँचा। गुरु की तस्वीर एवं राजेन्द्रसूरी कोष के उपर भंडारी परिवार की ओर से पुष्पवर्षा की गई। गुरु की तस्वीर को अक्षत से बधा कर प्रवेश करा कर गुरूदेव का महिमा मंडन करते धर्मसभा की गई। लश्कर पुलिस थाना निरीक्षक सुरेश कुमार, देवराजा पुलिस थाना निरीक्षक दीवाकर ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सुविधिनाथ राजेन्द्रसूरी ट्रस्ट के अध्यक्ष शान्तिलाल हरण, उपाध्यक्ष अरविंद भंडारी, सहसचिव प्रकाश वाणीगोता, कोषाध्यक्ष धनेश मेहता, सहकोषाध्यक्ष अशोक झोटा, ट्रस्टी नरेंद्र मालाणी, भंवरलाल वाणीगोता, पृथ्वीराज मेहता, चंपालाल वाणीगोता, सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष अशोक दाँतेवाड़ीया, उपाध्यक्ष तिकमचंद वैदमुथा, सचिव भैरुमल राठोड़, कोषाध्यक्ष मंगलचंद पोरवाल, ट्रस्टी हंसराज पगारिया, डायालाल बोहरा, विमल भैसवाड़ा आदि मौजूद रहे। वरगोड़ा व धर्मसभा की समुचित व्यवस्था राजेन्द्रसूरी नवयुवक मंडल ने सँभाली।पगारिया ने बताया कि लड्डू की प्रभावना के लाभार्थी दलीचंद, नरेश कुमार,अनिल कुमार श्रीश्रीमाल परिवार रहे।