काम करने से पहले सोचना बुद्धिमानी, काम करते हुए सोचना सतर्कता और काम करने के बाद सोचना मुर्खता है : राजासिंह



ओड़िसा में हेल्पिंडिया संस्थान के कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित


जयपुर/ओड़िसा। हेल्प इंडिया ऑनलाइन संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रीवेंटिव हेल्थ के राष्ट्रीय चैयरमेन राजासिंह में ओडिसा की दो दिवसीय यात्रा में अनेक मीटिंग्स लेकर संस्थान के सदस्यों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने भद्रक एवं जाजपुर रोड में संस्थान सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हेल्प इंडिया प्रीवेंटिव हेल्थ को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। राजा सिंह ने कहा कि मिशन एक करोड़ प्रीवेंटिव हेल्थ कंसल्टेंट इस राष्ट्र को एक साल में समर्पित करने का लक्ष्य संस्थान का है। संस्थान के कार्यकर्ताओं को समर्पित साधक की भांति कार्य करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को “काम करने से पहले सोचना बुद्धिमानी, काम करते हुए सोचना सतर्कता और काम करने के बाद सोचना मुर्खता है।” अतः संस्थान की आत्मनिर्भर भारत मुहिम के तहत रोजगार दिलाये, राष्ट्र को स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के लिए लोकल फ़ॉर वोकल पर ध्यान देने का आग्रह भी उन्होंने किया। हेल्पिंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजासिंह ने इस दौरान ओड़ीसा में भद्रक एवं जाजपुर रोड में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी एवं संस्थान की गातिविधियों से अवगत करवाया। इस दौरान राजा सिंह का स्वागत सत्कार भी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा किया गया। 

Popular posts
दुर्गादास व्यास संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में, मिली घुमंतू परिवारों की बड़ी जिम्मेदारी
Image
दाढ़ी भी बदल सकती है आपकी किस्मत : ज्योतिषाचार्य प्रितम
Image
जल्द ही केरोसीन मुक्त होगा राजस्थान, डूप्लीकेसी पर अंकुश लगेगा वन नेशन वन राशन कार्ड से : IAS Naveen Jain
Image
स्वामी केशवानन्द जी के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजली कार्यक्रम / महान शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा : प्रो.आर.पी.सिंह
Image
गठिया रोग से डरें नहीं, उपचार संभव : पीबीएम अस्पताल दे रहा गठिया रोग से निजात दिलाने में बेहतर नतीजे : डॉ लियाकत अली गोरी
Image