वेटरनरी विश्वविद्यालय : 1 राज. आर एण्ड वी स्क्वाड्रन ने मनाया एन.सी.सी. दिवस



बीकानेर, 22 नवम्बर। 1 राज. आर एण्ड वी स्क्वाड्रन एन.सी.सी., वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर द्वारा रविवार को एन.सी.सी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेटरनरी महाविद्यालय के डीन प्रो. डॉ. आर.के. सिंह ने की। पी.बी.एम. अस्पताल के ब्लड इकाई की डॉ सोनम अलोहा ने ‘रक्तदान‘ विषय पर वार्ता करते हुए कैडेट्स को रक्तदान के महत्व, उपयोगिता एवं कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी। यूनिट के सी.टी.ओ. डॉ. अनिल कुमार बिश्नोई ने एन.सी.सी. के भारत में उद्भव एवं संगठन की जानकारी दी। यूनिट के कैडेट्स कोमल, विकास, तनवीर, एकता एवं भूमिका ने भी एन.सी.सी पर कविता व अन्य प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम का संचालन यूनिट की ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट डॉ. सुनीता चौधरी ने किया गया। यह कार्यक्रम यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पी.पी.एस. ग्रेवाल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।