स्काउट गाइड कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने दी बृजमोहन पुरोहित को श्रद्धांजलि


 



 


 


बीकानेर [छोटीकाशी डॉट पेज]। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड सथानीय संघ बीकानेर के द्वारा स्व. बृजमोहन पुरोहित की स्मृति में स्थानीय संघ सभागार में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्काउट गाइड के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने पुष्पाजंली अर्पित की। मण्डल प्रशिक्षण आयुक्त डा उमाकान्त गुप्त, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो विमला मेघवाल, मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित, सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्र सिंह भाटी, स्थानीय संघ कोषाध्यक्ष शान्तिप्रसाद बिस्सा, शिक्षा निदेशालय से राजेन्द्र चौधरी, सी ओ गाइड ज्योतिरानी महात्मा, चंचल चौधरी, केसरीचन्द सुथार, अविनाश व्यास, रविन्द्र जोषी, भवानीशंकर जोशी, गिरीराज खैरीवाल ने पुरोहित के व्यक्तित्व एवं कार्यो के प्रति भाव व्यक्त कर शब्दांजली अर्पित की। गुप्त ने कहा स्व. पुरोहित ने बीकानेर की स्काउट गतिविधियों को राष्ट्र स्तर पर पहचान दिलाई। प्रो मेघवाल ने कहा कि बृजमोहन पुरोहित की अपने कार्यो के प्रति निष्ठा सभी के लिये प्रेरणा रहेगी। मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित ने उनके स्काउट कौशल के प्रति रूचि के साथ अन्य विधाओं में पारंगता की बात कही। बीकानेर की रम्मत लोक कला में उनका विशेष स्थान रहा है। स्थानीय संघ के सचिव घनश्याम स्वामी ने बताया की इस अवसर पर उमाशंकर किराडू, दूर्गाशंकर पुरोहित, पुनमसिंह सौंलकी, पुनमचन्द स्वामी आदि स्काउट के समर्पित व्यक्तित्वों को भी मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सी ओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित ने बृजमेाहन पुरोहित के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को प्रस्तुत करते हुए सभा का संचालन किया।