बीकानेर, 18 नवम्बर (छोटीकाशी डॉट पेज)। आङावळ राजस्थान साहित्य महोत्सव 2020 का आयोजन उदयपुर में 20 नवम्बर को उदयपुर में किया जा रहा है। इसमें इस बार प्रवासी साहित्य कला संस्कृति पर्यटन सेवी दो व्यक्तित्व को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी देते हुए निदेशक डॉ शिवदान सिंह जोलावास एवं डॉ अनुश्री राठौड़ ने संयुक्त रूप से बताया है कि इस बार का यह महोत्सव नई गरिमा में होगा जिसमें बीकानेर निवासी राजस्थान पर्यटन विकास निगम कोलकाता में प्रभारी अधिकारी हिंगलाज दान रतनू एवं संभाग के चूरू जिले के सुजानगढ निवासी साहित्य मनीषी पद्मश्री कन्हैयालाल सेठिया के सुपुत्र जयप्रकाश सेठिया को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। हिंगलाज दान रतनू विगत 2 वर्षों से कोलकाता में राजस्थान पर्यटन के प्रभारी अधिकारी पदस्थापित रहते हुए पर्यटन कला संस्कृति तथा साहित्य के उन्नयन के लिए सतत् प्रयत्नशील हैं। जयप्रकाश सेठिया साहित्य मनीषी पद्मश्री कन्हैयालाल सेठिया के साहित्य को लेकर सदैव अग्रणी प्रयासों में रहते हुए साहित्य सेवा कर रहे हैं। जोलावास ने बताया कि 20 नवम्बर को आङावळ महोत्सव के उदघाटन सत्र में 'राजस्थान रो पर्यटन रोजगार अर सिनेमा जगत् में भविष्य री संभावना विषय पर प्रभारी अधिकारी राजस्थान पर्यटन विकास निगम कोलकाता हिंगलाज दान रतनू अपना उदबोधन देंगें, साथ ही सायंकाल के सत्र में पद्मश्री कन्हैयालाल सेठिया रो सिरजण पर उनके सुपुत्र जयप्रकाश सेठिया अपने उदबोधन में महताऊ बात रखेंगे। डॉ अनुश्री राठौड़ ने इस महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उदघाटन सत्र में राजस्थान सरकार के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, डॉ अर्जुन देव चारण, डॉ नंद भारद्वाज भी शिरकत करेंगे। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह महोत्सव नई गरिमा में होगा सांय काल में कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा जिसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कवि अपना काव्य पाठ करेंगे।