आक्रामक तेवर में देवीसिंह भाटी बोले, पुलिस पर अब भरोसा नहीं रहा


 


बीकानेर। राजस्थान के पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी एक बार फिर आक्रामक तेवर में है। मंगलवार को एक के बाद एक हुई फायरिंग की घटनाओं के बाद बुधवार को आक्रोश लहजे में भाटी में कहा कि दिनों-दिन शहर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो पुलिस पर किसी का भरोसा नहीं रहेगा। भाटी बोले कि अब मौहल्ला समितियां बनानी होंगी और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए समाज को आगे आना होगा। वे बोले कि अगर ये बातें उनके द्वारा कहने पर इसे बगावत समझा जाता है तो भले ही समझा जाए। भाटी ने यह भी कहा कि जो जिम्मेदारियां शासन को दी गयीं उसे निभाने में शासन असफल रहा है। बीकानेर में अपराध अपने पीक पर पहुंच गया है। पुलिस यह पता ही नहीं लगा पाती कि हथियार आया कहां से है। हालांकि पुलिस द्वारा इतिश्री के लिए एक अवैध हथियार, दो कारतूस बरामद किए जाते हैं लेकिन उससे कुछ नहीं होने वाला। अपराध करने वाले अपराधियों में किसी तरह का कोई भय नहीं है। इस अवसर पर देवकिशन चांडक सहित अनेक मौजूद थे।